हिंदी विकास मंच का उद्देश्य केवल हिंदी भाषा के शिक्षण या प्रचार तक सीमित नहीं है, बल्कि एक व्यापक भाषिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक चेतना के निर्माण की दिशा में ठोस कदम उठाना है। मंच यह मानता है कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, संवेदना और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है।
� हिंदी भाषा का संरक्षण और संवर्धन
हिंदी को उसकी वैज्ञानिकता, सरलता और साहित्यिक गरिमा सहित प्रस्तुत कर उसे जन-जन की भाषा बनाना।
� शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और सहभागिता
ओलंपियाड, भाषिक प्रतियोगिताओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं कार्यशालाओं के माध्यम से विद्यार्थियों में भाषिक उत्साह और आत्मविश्वास का विकास करना।
� हिंदी साहित्य का प्रकाशन एवं विस्तार
उत्कृष्ट काव्य, गद्य, निबंध, लघुकथा, कविता, पुस्तकें एवं शोधपत्रों जैसे साहित्यिक विधाओं का व्यापक स्तर पर प्रकाशन और प्रसार करना।
� बौद्धिक एवं रचनात्मक क्षमताओं का संवर्धन
हिंदी भाषा को माध्यम बनाकर तार्किक चिंतन, रचनात्मक लेखन, संप्रेषण कौशल और बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करना।
� मातृभाषा और भारतीय भाषाओं का सम्मान
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में मातृभाषाओं और क्षेत्रीय भाषाओं को यथोचित स्थान दिलाने हेतु सक्रिय भूमिका निभाना।
� हिंदी को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा दिलाना
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हिंदी भाषा की उपस्थिति, उपयोगिता एवं सांस्कृतिक दायरे का विस्तार कर उसे वैश्विक संवाद की भाषा बनाना।
� डिजिटल युग में हिंदी का सशक्तीकरण
हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु ई–पोर्टल का निर्माण एवं संचालन, साथ ही सोशल, प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से डिजिटल साक्षरता और तकनीकी नवाचार से जोड़ना।
� साहित्यिक आयोजनों एवं संवाद मंचों का संचालन
हिंदी के शुद्ध, प्रभावी एवं सुव्यवस्थित प्रयोग हेतु राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संगोष्ठियों, सम्मेलनों, साहित्यिक गतिविधियों एवं संवाद कार्यक्रमों का आयोजन करना।
� सामाजिक एवं सांस्कृतिक चेतना का विस्तार
हिंदी के माध्यम से सामाजिक समरसता, पर्यावरण जागरूकता, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता का संदेश प्रसारित करना।
� हिंदी भाषा प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना
हिंदी भाषा के व्यापक अध्ययन, शिक्षण और व्यावसायिक उपयोग हेतु प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना एवं उनके सतत विकास के लिए प्रयास करना।
Copyright | Hindi Vikas Manch. All Rights Reserved